यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट
Delhi Weather Update इस सप्ताह के अंत में दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे ठंड नहीं ...और पढ़ें

HighLights
- इस सप्ताह बढ़ेगा तापमान, नहीं बढ़ेगी ठंडक
- मंगलवार शाम को आंशिक रूप से छा सकते बादल
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में शनिवार को फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इससे ठंड नहीं बढ़ेगी। धीरे धीरे तापमान में अब वृद्धि ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इस बीच सोमवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली, लेकिन हवा से ठंडक का असर भी बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
.jpg)
हवा में नमी का स्तर 91 से 41 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री पालम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पूसा में दर्ज हुआ।

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार की सुबह दिल्ली में ज्यादातर जगह धुंध रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं, जबकि हवा मंद गति से चलेगी।
(7).jpg)
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मौसम की मौजूदा स्थिति के कारण दिल्ली में इस सप्ताह दिन गर्म ही रहने की संभावना है। साफ आसमान, शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा, कम नमी और कोहरे की अनुपस्थिति के कारण अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। कम प्रदूषण ने भी तापमान में वृद्धि में योगदान दिया है।
खबरें और भी
(1).jpg)
खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता
सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 268 रहा।
.jpeg)
इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 216 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 52 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर में भी एक्यूआई में थोड़ा इजाफा देखा गया।
गुरुग्राम में फिर लुढका रात का पारा, दिन में तल्ख धूप
पिछले दो दिन से रात का पारा फिर से लुढक गया है और सर्द हवा चलने लगी है। इसके कारण अचानक सुबह-शाम ठिठुरन बढ गई है, लेकिन दिन में तल्ख धूप गर्मी का अहसास करवा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(2).jpg)
वहीं अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दो फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं।