Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi New CM: 20 फरवरी को तय हो सकता है दिल्ली के नए CM का नाम, पर्यवेक्षक किए जाएंगे नियुक्त

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान 20 फरवरी को हो सकता है। भाजपा विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला होगा। बैठक से पहले केंद्रीय नेतृत्व पर ...और पढ़ें

    दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 20 फरवरी को हो सकती है।
    दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 20 फरवरी को हो सकती है।

    HighLights

    1. संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिल्ली के नेताओं संग की बैठक
    2. 27 वर्ष बाद सत्ता में लौटी भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को बनाएगी भव्य

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के एक सप्ताह से अधिक समय होने के बाद भी नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं हुआ है। 20 फरवरी को यह इंतजार खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि उस दिन भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय कर लिया जाएगा। इसे लेकर पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने रविवार को दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की। 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस व अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। विधायक दल की बैठक 20 फरवरी को हो सकती है। उससे पहले केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में भाजपा के सभी विजयी विधायकों की बैठक होगी। 

    बैठक में सातों सांसद भी होंगे शामिल

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और सभी सातों सांसद भी शामिल होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सभी विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता एलजी वीके सक्सेना के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। पार्टी 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। इस कारण शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। 

    शपथ ग्रहण समारोह में सहयोगी दल के सीएम भी होंगे मौजूद

    इसमें भाजपा व सहयोगी दलों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा चुनाव प्रचार में योगदान देने वाले नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। रविवार की रात बीएल संतोष ने दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, महामंत्री योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत व विष्णु मित्तल शामिल हुए। 

    खबरें और भी

    सीएम पद के लिए ये नाम सुर्खियों में

    मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, छह बार के विधायक मोहन ¨सह बिष्ट, विधायक अजय महावर, रेखा गुप्ता, शिखा राय और आशीष सूद शामिल हैं। यह भी माना जा रहा है कि चर्चा में शामिल नामों से अलग किसी अन्य विधायक को यह जिम्मेदारी दी जाए।

    यह भी पढे़ं- Delhi New CM: दिल्ली में कल होने वाली BJP विधायक दल की बैठक टली, नई तारीख का जल्द एलान