विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Blast: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाके का टेरर एंगल? 'सफेद पाउडर' की जांच में जुटी NIA और NSG की टीम

Published: Sun, 20 Oct 2024 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2024 02:57 PM (IST)

रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाका हो गया। सुबह करीब 750 बजे दमकल विभाग ...और पढ़ें

दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका। फोटो- जागरण
दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका। फोटो- जागरण

HighLights

  1. पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद
  2. NIA की टीम भी घटनास्थल पर
  3. एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिवाली से पहले रोहिणी जिले के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास तेज धमाका हो गया। धमाके के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर आनन-फानन में तमाम पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। 

त्योहार के पहले हुई इस घटना को टेरर एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। 

पुलिस के आला सूत्रों के मुताबिक स्कूल की दीवार के साथ सफेद पाउडर मिला है। जो अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम का मिक्सचर था। इस धमाके में छह तरह के केमिकल इस्तेमाल हुए हैं। क्रूड बम था। टेरर एंगल से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विशेषज्ञ टीम ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दे पाएगी। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह करीब 7: 50 बजे धमाके की जानकारी मिली थी।

एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रशांत विहार पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच जारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रोहिणी ब्लास्ट की रिपोर्ट मांगी है। ब्लास्ट टाइप की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

जिस समय धमाका हुआ, 50 मीटर की दूरी पर ही लव पूरी वाली शॉप पर करीब 25 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ब्लास्ट होते ही सफेद धुआं करीब 20 मिनट तक उठता रहा।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। क्रूड बम होने की आशंका जताई जा रही है। रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक का मोबाइल कॉल डेटा भी पुलिस खंगाल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है।

एनएसजी की टीम कई तरह की जांच मशीन लेकर मौके पर जांच कर रही है। 

रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना को साजिश बताते हुए कहा कि कई जांच एजेंसी जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। धमाका काफी तेज था, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

एनएसजी की बम डिस्पोजल टीम घटनास्थल के आसपास बहुत ही बारीकी से जांच कर रही है। कई बारीक कण मौके से एकत्र किए। वहीं, एनआईए की टीम भी जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मामला ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है।

सुबह करीब पौने आठ बजे धमाके की आवाज अजय और इनकी बेटी तनुष्का ने सुनी। इनका कहना है कि एक बार लगा कि टायर फटा है। कई पाइडर को मिलाकर अमोनियम नाइट्रेट सहित कुछ और पदार्थ का इस्तेमाल किया गया, ऐसा पुलिस अधिकारी बता रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।