Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: उत्तम नगर में मकान तोड़ते समय गिरा छज्जा, मलबे में दबा मजदूर; सफदरजंग अस्पताल रेफर

    By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 19 May 2025 03:34 PM (IST)

    उत्तम नगर में एक जर्जर मकान को तोड़ते समय छज्जा गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर ने ठेकेदार और मकान मालिक पर सुरक्षा उपायों की अ ...और पढ़ें

    मकान तोड़ते समय छज्जा गिरा, मजदूर घायल
    मकान तोड़ते समय छज्जा गिरा, मजदूर घायल

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर थाना इलाके में जर्जर मकान को तोड़ते समय मजदूर पर छज्जा गिर गया। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मजदूर ने ठेकेदार और मकान मालिक पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    घायल मजदूर धरम राज ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोतीपुरा गांव के रहने वाले हैं और उत्तम नगर के हस्तसाल में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मकान तोड़ने का काम करते हैं।

    सुरक्षा के लिए पैड़ (सपोर्ट) बांधने की जरूरत

    बृहस्पतिवार को वह अपने साथियों पिंटू और छोटू के साथ उत्तम नगर के ओम विहार फेज-5 में 40 फुटा रोड पर दीपक प्रॉपर्टी के कार्यालय पहुंचे। वहां ठेकेदार विमल चौधरी और मकान मालिक दीपक भाटिया से वह मिले। धरम राज को ई-12, ओम विहार में एक 25 गज के जर्जर दो मंजिला मकान को तोड़ने का काम सौंपा गया। धरम राज ने ठेकेदार और मालिक को चेतावनी दी कि मकान गिरने का खतरा है और सुरक्षा के लिए पैड़ (सपोर्ट) बांधने की जरूरत है।

    जल्दी मकान तोड़ने का दबाव बनाया गया

    लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया और जल्दी मकान तोड़ने का दबाव बनाया गया। काम शुरू करने के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे मकान का छज्जा धरम राज पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन पर छज्जा गिरने से उन्हें कूल्हे और कमर में दर्द के साथ 15-20 मिनट तक बेहोशी की स्थिति रही।

    खबरें और भी

    उन्हें पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। धरम राज की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में ठेकेदार विमल चौधरी और मकान मालिक दीपक भाटिया पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।