Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली फिर शर्मसार: प्राइवेट शेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 03:17 PM (IST)

    दिल्ली में एक प्राइवेट शेल्टर होम में रहने वाले बच्चे के यौन शोषण का मामला सामने आया है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में बताया कि कल रात हमारी 181 हे ...और पढ़ें

    दिल्ली फिर शर्मसार: प्राइवेट शेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म।
    दिल्ली फिर शर्मसार: प्राइवेट शेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म।

    HighLights

    1. दिल्ली के प्राइवेट शेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म
    2. DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस
    3. मां के मौत के बाद शेल्टर होम आया था पीड़ित

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में एक प्राइवेट शेल्टर होम में रहने वाले बच्चे के यौन शोषण का मामला सामने आया है।

    इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    DCW ने पुलिस को जारी किया नोटिस

    स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में बताया कि कल रात हमारी 181 हेल्पलाइन पर एक कॉल आई और बताया कि एक नाबालिग बच्चे के साथ दिल्ली के एक प्राइवेट शेल्टर होम में रहने वाले वहां के दूसरे लड़के ने यौन शोषण किया है। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लड़के से मिले।

    इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। DCW की अध्यक्ष ने आगे बताया कि हम इस मामले में दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस इशू भी किया है।

    दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के अनुसार, यह घटना बीते महीने 31 अगस्त की है, जब वह वॉशरूम जा रहा था। तभी शेल्टर होम में रहने वाला लड़का आया है और उसका यौन शोषण किया। इस बारे में नाबालिग बच्चे ने शेल्टर होम के मैनेजर से शिकायत की लेकिन उन्होंने आरोपी बच्चे पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बच्चे ने हमसे संपर्क किया। पीड़ित अपनी की मौत और पिता के दूसरी शादी के बाद से पांच साल पहले शेल्टर होम आया था।