Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: सरकारी स्कूल में हफ्ते में 2 दिन चलेंगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की क्लास, तीन हिस्सों में बांटा गया कोर्स

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 12:09 PM (IST)

    दिल्ली के सरकारी व कुछ निजी स्कूलों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शैक्षणिक परिषद (एससीईआरटी) की ओर से लागू देशभक्ति पाठ्यक्रम को स्कूलों में बेहतर तर ...और पढ़ें

    Delhi: सरकारी स्कूल में हफ्ते में 2 दिन चलेंगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की क्लास।
    Delhi: सरकारी स्कूल में हफ्ते में 2 दिन चलेंगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की क्लास।

    HighLights

    1. सरकारी स्कूलों में हफ्ते में 2 दिन चलेंगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की क्लास
    2. पाठ्यक्रम में शामिल किया पलाश सेन का संगीत

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के सरकारी व कुछ निजी स्कूलों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शैक्षणिक परिषद (एससीईआरटी) की ओर से लागू देशभक्ति पाठ्यक्रम को स्कूलों में बेहतर तरीके से लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

    एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. नाहर सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम तीन हिस्सों (केजी से पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं) में बांटा जाएगा। केजी से आठवीं तक प्रतिदिन एक कक्षा और नौवीं से 12वीं तक सप्ताह में दो कक्षाएं देशभक्ति पाठ्यक्रम की लगाई जाएंगी।

    पाठ्यक्रम में शामिल किया पलाश सेन का संगीत

    संयुक्त निदेशक ने बताया कि इसमें पहली कक्षा ही देशभक्ति की होगी। पाठ्यक्रम में संगीतकार पलाश सेन का "दिल्ली मेरी जान" संगीत भी शामिल किया गया है। पढ़ाने के लिए केजी से पांचवीं तक अलग-अलग मैनुअल और कार्यपुस्तिकाएं हैं।

    Delhi

    नौवीं से 12वीं के लिए संशोधित सामग्री की समीक्षा चल रही है। इसमें केजी से लेकर छठी कक्षा तक छह अध्याय और सातवीं से आठवीं तक में सात अध्याय होंगे।

    कक्षावार अध्याय का विवरण

    कक्षा अध्याय (टर्म 1)  अध्याय (टर्म 2)
    केजी-पांचवीं

    देश का तिरंगा

    तिरंगे से प्यार

    तिरंगे का सम्मान

    तिरंगे के हीरो

    अनेकता में एकता

    हमारे कर्तव्य और अधिकार

    छठीं

    देश क्या है?

    अपने देश से प्यार

    अपने देश का सम्मान

    देशभक्त और देशभक्ति

    मेरा देश

    मेरा सपनों का भारत

    सातवीं से अपने देश से प्यार मेरा देश: मेरा गौरव
    आठवीं

    अपने देश का सम्मान

    देशभक्त कौन?

    मेरा भारत महान फिर विकसित क्यों नहीं?

    मेरे सपनों का भारत

     यह भी पढ़ें: DUSU Election 2023: DU को 64 साल में मिलीं सिर्फ 10 महिला अध्यक्ष, आखिरी बार नूपुर शर्मा बनीं थीं प्रेसीडेंट

    खबरें और भी