Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में नहर टूटने से संकट, दिल्ली के बड़े क्षेत्र में दो दिन तक जल आपूर्ति रहेगी बाधित

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:30 AM (IST)

    सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास मुनक नहर के करियर लिंक चैनल (सीएलसी) क्षतिग्रस्त होने से राजधानी में जल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगले दो दिन ...और पढ़ें

    Delhi: सोनीपत में नहर टूटने से संकट।
    Delhi: सोनीपत में नहर टूटने से संकट।

    HighLights

    1. मुनक नहर का लिंक चैनल टूटा
    2. दिल्ली के कई इलाकों में बाधित रहेगी जल आपूर्ति

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास मुनक नहर के करियर लिंक चैनल (सीएलसी) क्षतिग्रस्त होने से राजधानी में जल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगले दो दिनों तक दिल्ली के बड़े क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

    अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीएलसी के क्षतिग्रस्त होने और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) से कम मात्रा में पानी मिलने के कारण हैदरपुर फेज एक व दो, बवाना, नांगलोई और द्वारका जल शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

    CLC से दिल्ली में होती है 750 क्यूसेक पानी की आपूर्ति

    इन संयंत्रों से क्षमता के अनुसार, दिल्लीवासियों को शोधित जल नहीं मिल रहा है। शनिवार व रविवार को भी समस्या बनी रह सकती है। उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के कुछ क्षेत्र, दिल्ली छावनी और डियर पार्क क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। कई अन्य क्षेत्रों में पानी की कटौती की जा सकती है। सीएलसी से दिल्ली को 750 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Delhi: LNJP अस्पताल में सर्जरी के लिए मिल रही है छह महीने आगे की तारीख, मरीजों को हो रही है परेशानी

    जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सीएलसी की मरम्मत होने तक यह समस्या रहेगी, इसलिए उपभोक्ताओं को न्यायसंगत तरीके से पानी का उपयोग करना चाहिए। उपभोक्ताओं को टैंकर से पानी आपूर्ति और अन्य समस्याओं के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    पश्चिमी यमुना नहर में छोड़ा अतिरिक्त पानी

    बड़वासनी गांव के पास शुक्रवार आधी रात को सीएलसी टूट गई है। खुबडू हेड से सीएलसी नहर निकलती है। इस समय इसमें 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके पैरलल पश्चिमी यमुना नहर में 800 क्यूसेक पानी चल रहा है। शनिवार सुबह खुबडू हेड से पानी बंद करवाया गया।

    दिल्ली में पानी की किल्लत न हो इसके लिए पश्चिमी यमुना नहर में 400 क्यूसेक पानी बढ़वाया गया है। यानि इसके पैरलल नहर में अब 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दोपहर बाद नहर के टूटे हुए किनारे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

    सिंचाई विभाग एक्सइएन गुलशन कुमार ने कहा कि रविवार रात तक मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। सोमवार से पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Delhi: ‘लापरवाह’ हुआ जीटीबी अस्पताल, बेसमेंट में पड़ा सड़ रहा लाखों का सामान