विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में नाबालिग से हैवानियत, दर्जी का काम करने वाले युवक ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 30 Sep 2023 11:45 AM (IST)

दिल्ली के मयूर विहार इलाके से 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ...और पढ़ें

दिल्ली में दर्जी का काम करने वाले युवक ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म।
दिल्ली में दर्जी का काम करने वाले युवक ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. दिल्ली में नाबालिक से हैवानियत
  2. युवक ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार इलाके से 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मयूर विहार थाना पुलिस को एलबीएस अस्पताल से 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के संबंध में सूचना मिली थीत। सूचना मिलने के बाद महिला अधिकारी को एलबीएस अस्पताल पहुंची, जहां पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार आरोपी युवक उन्हीं के गांव में रहता है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 6 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली HC का केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश- स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पाने की प्रक्रिया में करें सुधार

दर्जी का काम करता है आरोपी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपी को यूपी के खोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चिल्ला निवासी 19 वर्षीय इबरान के रूप में हुई है। वह दर्जी का काम करता है। अभी आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कहानी रोशनारा क्लब की: यहीं हुआ BCCI का जन्म, कपिल से लेकर कोहली तक खेले कई दिग्गज; मुगलों से जुड़ा है इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।