Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़की को मिलने के लिए बुलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, फिर दो लोगों ने किया दुष्कर्म, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:36 PM (IST)

    दिल्ली में एक लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ ...और पढ़ें

    नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्तों ने लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म
    नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्तों ने लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

    पीटीआई, नई दिल्ली। अंबेडकर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय एक लड़की के साथ सोशल मीडिया के दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

    सोमवार को आरोपियों ने बुलाया

    लड़की ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने उसे मदनगीर के एक सिग्नल वाले चौराहे पर बुलाया। उन्होंने उसे अपने स्कूटर पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि युवकों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और वह उनके साथ यात्रा करने के लिए तैयार हो गई।

    होश आने पर दुष्कर्म का हुआ एहसास

    वे लोग उसे मालवीय नगर ले गए जहां उन्होंने खाना खाया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि खाने में नशीला पदार्थ मिला हुआ था और उसे खाने के बाद उसे चक्कर आ गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि होश आने पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    बताया गया कि जिन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, वे उसके सोशल मीडिया के दोस्त हैं। पुलिस ने मामले में 19 और 21 साल के आरोपियों को आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    खबरें और भी