विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार, बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को दिया था अंजाम

By Dhananjai MishraEdited By: Nitin Yadav
Published: Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM (IST)

राजधानी के अतिसुरक्षित इलाके में पिस्टल के बल पर भाटिया एंड संस के ज्वेलर के कर्मचारी मुन्ना मिश्रा अपने एक ...और पढ़ें

Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार।
Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार
  2. बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटा था पौने दो किलो सोना

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के अतिसुरक्षित इलाके में पिस्टल के बल पर आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से हुई पौने दो किलो सोने के गहनों की लूट मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार करोल बाग स्थित भाटिया एंड संस के ज्वेलर के कर्मचारी मुन्ना मिश्रा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ सरोजनी नगर में सोने के गहने दिखाने गए थे। सोने को दिखाकर करोल बाग लौटने के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाणक्यपुरी में उन्हें रोक दिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

लूट गए गहने पुलिस ने किए बरामद: पुलिस

चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष, बलिहार सिंह और एसआई आशीष यादव की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार देर शाम पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अनुराग उर्फ पिंटू और रोहित दहिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूट के पूरे गहने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर चौंकाया, रेलवे स्टेशन पर लोगों का सामान उठाते दिखे; कुली की ड्रेस में सामने आया VIDEO