Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने छह फरार अपराधियों को किया गिरफ्तार, खौफनाक हैं आरोपियों की करतूतें

    By mohammed saqib Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 07 Apr 2025 06:47 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने चोरी सड़क दुर्घटना एनआईए एक्ट और चोट पहुंचाने समेत अलग-अलग मामलों में कोर्ट की कार्यवाही से भागकर फरार हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

    अलग-अलग मामलों में अदालती कार्यवाही से बचकर फरार छह भगोड़े गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर
    अलग-अलग मामलों में अदालती कार्यवाही से बचकर फरार छह भगोड़े गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कोर्ट की कार्यवाही से भागकर फरार हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
    2. मिली सूचना पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पहाड़गंज थाना पुलिस, आइपी एस्टेट और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन यूनिट की टीम ने चोरी, सड़क दुर्घटना, एनआई एक्ट और चोट पहुंचाने समेत अलग-अलग मामलों में कोर्ट की कार्यवाही से भागकर फरार हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान उजागर

    आरोपियों की पहचान कल्याणपुरा निवासी मनीष, प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी रामदास, उत्तम नगर निवासी दीपक, आनंद पर्वत निवासी आशु, यूपी के मैनपुरी निवासी पिंटू और पटेल नगर निवासी प्रियंका झा के रूप में हुई है।

    मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन के अनुसार, भगोड़ा घोषित आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत 2 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी मनीष इस समय अपने घर पर है।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सूचना के आधार पर टीम ने उसे इंदिरा कैंप, कल्याणपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसी दिन मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी रामदास पहाड़गंज की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने उसे पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

    इसके बाद 3 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी दीपक उत्तम नगर के पास आने वाला है। सूचना पर थाना पहाड़गंज की टीम ने उत्तम नगर के पास जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 4 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आशु को शास्त्री नगर, गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    इसके बाद 5 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर आरोपी पिंटू को कमला मार्केट, गोल चक्कर से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन सूचना मिली कि प्रियंका झा सुदर्शन पार्क, मोती नगर के पास है। मिली सूचना पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी कोर्ट की कार्यवाही से बचकर फरार चल रहे थे।

    यह भी पढ़ें: