Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: सीबीआइ दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन, नेताओं को दिल्ली पुलिस ने घसीटकर हटाया

    By Arvind Kuma DwivediEdited By: JP Yadav
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 01:56 PM (IST)

    Delhi liquor Policy 2021 धरने से उठाए जाने से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा चुना ...और पढ़ें

    AAP नेता संजय सिंह समेत अन्य नेताओं को जबरन हटाते पुलिसकर्मी।
    AAP नेता संजय सिंह समेत अन्य नेताओं को जबरन हटाते पुलिसकर्मी।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की नई शराब नीति 2021 घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के विधायक व सांसद और कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने सभी को हटा दिया है। इस दौरान AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। 

    बता दें कि सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय विधायक, आशीष सिंह, दुर्गेश पाठक और कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल अपने समर्थकों के साथ सीबीआई मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने पहुंचे थे। 

    शिक्षा माडल की सफलता से भाजपा डरी

    संजय सिंह ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया के शिक्षा मॉडल को मिल रही सफलता से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह जल्द से जल्द सीबीआई मुख्यालय के पास पहुंचे हम जेल जाने के लिए भी तैयार है।

    कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार

    वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा भगत सिंह के मार्ग को अपनाने वाले क्रांतिकारी हैं हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। हमें पूरी सूचना मिली है कि सोमवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा। हम भी अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

    खबरें और भी

    मनीष सिसोदिया से पहले ही CBI मुख्यालय पहुंचे सोमनाथ 

    मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती सबसे पहले सीबीआई मुख्यालय के बाहर पहुंच गए. सोमनाथ भारती ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर, गांव, ऑफिस सब जगह तलाशी ली। कुछ नहीं मिला। अब यहां पूछताछ से भी कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा के इशारे पर सीबीआई जानबूझकर आप सरकार के मंत्रियों को परेशान कर रही है। दरअसल, भाजपा आम आदमी पार्टी को गुजरात में जाने से रोकना चाहती है।