Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Laundering Case: सुकेश मामले में जैकलीन फर्नांडीज से 19 सितंबर को फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 08:30 PM (IST)

    200 करोड़ से अधिक की ठगी करने के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से ...और पढ़ें

    सुकेश मामले में जैकलीन फर्नांडीज से 19 सितंबर को फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन।
    सुकेश मामले में जैकलीन फर्नांडीज से 19 सितंबर को फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज को फिर से पूछताछ के लिए समन भेजा है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया है। इससे पहले उनसे बुधवार को पूछताछ की गई थी।

    ये भी पढ़ें- नोरा फतेही से नहीं बनी बात तो जैकलीन के करीब आया सुकेश, दोनों करने वाले थे शादी; जानते थे सलमान-अक्षय

    नोरा, पिंकी से हुई पूछताछ

    वहीं, बृहस्पतिवार को नोरा फतेही, उनके जीजा बॉबी और सुकेश की एजेंट पिंकी ईरानी से पूछताछ की गई थी। सुकेश मामले में अब अन्य अभिनेत्रियों पर भी दिल्ली पुलिस की तलवार लटकी हुई है। सुकेश ने जैकलीन के मैनेजर प्रशांत को भी आठ लाख की बाइक दिलाई थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

    इन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जा सकता है

    पुलिस सूत्रों की मानें तो सुकेश मामले में अभिनेत्री निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल से भी जल्द पूछताछ की जा सकती है। इन्होंने सुकेश से मुलाकात की थी। जैक्लिन ने बुधवार को पूछताछ के दौरान खुद का बचाव करते हुए नोरा फतेही से जुड़ी कुछ बातें बताई थीं। जिन्हें स्पष्ट करने के लिए नोरा फतेही और अन्य दोनों से भी पूछताछ की गई।

    खबरें और भी

    परिवार को गिफ्ट कीं महंगी गाड़ियां

    दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जैकलीन के बहरीन में रहने वाले पिता को सुकेश ने 2020 में 2013 मॉडल की पुरानी पोर्शे कार और मां को पुरानी बीएमडब्ल्यू कार, यूएस के नार्थ कैरोलीना में रहने वाली बहन को भी पुरानी बीएमडब्ल्यू कार और जैकलीन को नई मिनी कूपर कार दी थी। बता दें कि जैकलीन सुकेश से शादी करने वाली थीं, यह बात उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान को भी बताई थी। लेकिन जब उन्हें सुकेश की आपराधिक छवि के बारे में पता चला तो उन्हें उससे दूरी बना ली थी।

    ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: जैक्लिन और नोरा के बाद इन हीरोइन का नंबर, पूछताछ के लिए जल्द समन भेज सकती है दिल्ली पुलिस

    सुकेश ने नोरा के जीजा के जरिए ही उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए ये। पूछताछ में नोरा ने बताया कि वह सुकेश से कभी नहीं मिली हैं। उसकी केवल व्हाट्सएप पर ही बात होती थी।