Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Police के ASI ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, कई दिनों से डिप्रेशन में थे; अफसरों में मचा हड़कंप

    Updated: Mon, 19 May 2025 12:59 PM (IST)

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ललित सिरोही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह उत्तर पूर्वी जिले में तैनात थे। पुलिस न ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो
    दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस के ASI ने खुदकुशी कर ली।
    2. सुसाइड की वजह जानने में जुटी पुलिस।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में गाजीपुर इलाके में रहने वाले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ललित सिरोही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि वह उत्तर पूर्वी जिला में तैनात थे।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से एएसआई परेशान नजर आ रहे थे।

    परिवार के साथ जीडी कॉलोनी में रहते थे ASI

    एएसआई ललित सिरोही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराए पर रह रहे थे। सुबह उनकी पत्नी बच्चों को छोड़ने स्कूल गई थीं। घर आने पर उन्होंने देखा कि वे खून से लथपथ पड़े हैं और उनके पास सरकारी पिस्तौल है। वहीं, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।