Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Police Tweet: भगवान भी उनकी सहायता करते हैं जो हेलमेट पहनता है; पुलिस ने सुरक्षा के लिए वीडियो ट्वीट कर किया जागरूक

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 05:46 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करती रहती है। कभी फनी कभी मीम तो कभी डराने वाले वीडियो ट्विटर पर ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया मजेदार वीडियो, बताया क्यों जरूरी है हेलमेट पहनना? (क्रेडिट- Delhi Police Twitter)।
    दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया मजेदार वीडियो, बताया क्यों जरूरी है हेलमेट पहनना? (क्रेडिट- Delhi Police Twitter)।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करती रहती है। कभी फनी, कभी मीम तो कभी डराने वाले वीडियो ट्विटर पर डालकर कैप्शन के जरिए लोगों को सचेत करती है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो ट्वीट कर लोगों को हेलमेट पहनने की अपील की है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक खतरनाक और मजेदार वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक युवक बाइक पर जाते समय पोल से टकरा जाता है। युवक बाइक से दूर गिरता है। जब वह उठ ही रहा होता है, तो पोल भी उसके गिर जाता है, जो उसके सिर से टकराता है।

    ये भी पढ़ें- Delhi University Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, दाखिले के लिए छात्राओं को कटऑफ में अब नहीं मिलेगी छूट

    पुलिस ने दिया ये कैप्शन

    हालांकि युवक सुरक्षित बच जाता है। युवक हेलमेट पहना हुआ होता है, जिस कारण उसे कुछ नहीं होता है। पुलिस ने वीडियो ट्वीट कर कैप्शन दिया, "भगवान भी उनकी सहायता करते हैं, जो हेलमेट पहनते हैं।"

    हेलमेट पहनने से बच सकती है जिंदगी

    पुलिस वीडियो के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना चाह रही है, ताकि हेलमेट पहनने से आपकी जान बच सकती है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ट्वीट के जरिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहती रही है।

    ये भी पढ़ें- Gurugram: न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, तंग आकर पीड़िता ने पापा को बताई आपबीती

    एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का वीडियो किया ट्वीट

    हाल ही में हुए एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाड़ी का कैच छोड़ दिया था। वीडियो में देखा जा रहा है कि राजपक्षा हवाई शॉट खेलते हैं। उस कैच को पकड़ने के लिए दो पाकिस्तानी खिलाड़ी एक दूसरे से टकरा जाते हैं।

    खबरें और भी

    उस समय दोनों एक दूसरे को आवाज नहीं देते हैं कि कैच किसका है? इसके चलते गलतफहमी हो जाती है। दोनों खिलाड़ियों के टकराने से गेंद बॉउंड्री पार जा गिरती है। इस वजह से बल्लेबाज आउट नहीं होता है और बदले में 6 रन भी मिल जाते हैं।

    कैच छोड़ने के वीडियो को दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कैच छोड़ने को ड्राइविंग से जोड़कर शेयर किया। इसके कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने लिखा- ऐ भाई, जरा देख के चलो। इसका मतलब यह है कि सड़क पर वाहन चलाते समय देख कर ड्राइविंग करें। इससे आप सुरक्षित रह सकते हैं।