Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi में दिखा अजब नजारा, दोपहर 12 बजे ओझल हो गया India Gate; आनंद विहार में 318 पहुंचा AQI लेवल

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:20 PM (IST)

    दशहरे के बाद से दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। दशहरे के अगले दिन ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 2020 के बाद सबसे खराब रहा। वहीं गुरुवार को दोपहर 12 बज ...और पढ़ें

    दोपहर 12 बजे की है ये तस्वीर। ध्रुव/जागरण
    दोपहर 12 बजे की है ये तस्वीर। ध्रुव/जागरण

    HighLights

    1. स्मॉग से बदतर हुई दिल्ली की हवा
    2. कई इलाकों में दोपहर 1 बजे एक्यूआई पहुंचा 300 के पार
    3. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में दोपहर एक बजे एक्यूआई 200 के पार दर्ज हुआ

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दशहरे के बाद से दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। दशहरे के अगले दिन ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 2020 के बाद सबसे खराब रहा। वहीं गुरुवार को दोपहर 12 बजे स्मॉग के चलते ऐसे हालात बने कि इंडिया गेट ही ओझल हो गया।

    दिल्ली में धीमी हवा के चलते वायुदाब कम होने से वातावरण में प्रदूषण बढ़ गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान और पंजाब से आने वाली हवा पराली का धुआं भी दिल्ली की ओर ला रही है जिससे इन दिनों राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

    गुरुवार को अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 200 के पार है। वहीं आनंद विहार व कुछ अन्य क्षेत्रों का वायु गुणवत्ता सूचकांक तो 300 के पार जा पहुंचा है। आनंद विहार में दोपहर 1.00 बजे एक्यूआई का स्तर 318 दर्ज किया गया।

    मैप में देखें किन तीन इलाकों का एक्यूआई दोपहर 1 बजे पहुंचा 300 के पार

    खबरें और भी