Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Pollution Updates: गैस चैंबर बनती जा रही है राजधानी, फिर गंभीर श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 के पार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 08:31 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले एक महीने से हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब स्थिति में बना हुआ है। सोमवार सुबह कई इलाकों का एक्यूआई 4 ...और पढ़ें

    Delhi Pollution Updates: गैस चैंबर बनी हुई है राजधानी, फिर गंभीर श्रेणी में हवा।
    Delhi Pollution Updates: गैस चैंबर बनी हुई है राजधानी, फिर गंभीर श्रेणी में हवा।

    HighLights

    1. फिर गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
    2. कई इलाकों में 400 के पार हुआ AQI

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले एक महीने से हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब स्थिति में बना हुआ है। सोमवार सुबह कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है।

    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के कारण दमघोंटू हवा के बीच लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। हालांकि, शनिवार और रविवार को प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार जरूर हुआ था, लेकिन सोमवार को फिर से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

    गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार सुबह सात बजे आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 402 दर्ज किया गया है, जबकि आरके पुरम में 419, पंजाबी बाग में 437 और आईटीओ में 435 रहा। वहीं, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में 376, लोधी रोड में 347, रोहिणी में 422, ओखला में 413, अलीपुर में 417, डीयू नॉर्थ कैंपस में 424 दर्ज किया गया है। जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

    सोमवार को हल्की बारिश के आसार

    वहीं, मौसम विभाग की माने तो सोमवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हो सकती है। इस वजह से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से थोड़ा राहत मिलने का आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही बारिश की वजह से दिन में राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसलिए अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    कैसे मापा जाता है AQI

    हवा की गुणवत्ता को मापने के लिए AQI एक सूचकांक है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि किसी शहर की हवा कितनी प्रदूषित है। AQI को कई अलग-अलग रेंज को बांटा गया है। जिससे यह पता लगाने में आसानी होती है कि किस शहर की कैसी स्थिति है।

    खबरें और भी

    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच AQI को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर', 451 से 500 को अति 'गंभीर श्रेणी' में माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Pollution Today: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बरकरार, ठंड भी दिखा रही तेवर; आज हल्की वर्षा के आसार