Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '10 साल में सिर्फ कागजों में हुआ काम', मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने देखा यमुना की सफाई का काम, शेयर किया VIDEO

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 12:23 PM (IST)

    Delhi Yamuna Cleaning दिल्ली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज यमुना घाटों पर सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना के ...और पढ़ें

    यमुना में सफाई कार्य का निरीक्षण करते मंत्री प्रवेश साहिब सिंह। फोटो- जागरण
    यमुना में सफाई कार्य का निरीक्षण करते मंत्री प्रवेश साहिब सिंह। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को यमुना नदी में चल रहे सफाई के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई को सरकार की प्राथमिकता बताया है।

    प्रवेश साहिब सिंह ने यमुना नदी का निरीक्षण करने का एक वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि आज यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना की सफाई का निरीक्षण किया है।

    उन्होंने कहा, "यमुना को साफ और अविरल बनाकर मूल स्वरूप में लाना हमारी प्राथमिकता है। 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति नहीं आएगी यह सरकार का संकल्प है। यमुना के 22 बड़े नाले गिरते हैं। इसके लिए नए एसटीपी लगाकर और पुराने की क्षमता बढ़ाकर उसे शोधित किया जाएगा। दो साल में यह पूरा किया जाएगा।"

    लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, "औद्योगिक अपशिष्ट को रोका जाएगा। यदि कोई लापरवाही तो कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संकल्प है। पीएमओ भी इसे लेकर गंभीर है। रोज बैठक हो रही है। मोदी जी काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।"

    खबरें और भी

    उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। मंत्री ने कहा, "यमुना की सफाई का काम चल रहा है। दस दिनों में 13 सौ मीट्रिक टन उठाया गया है। 10 वर्षों में सिर्फ कागजों में काम हुआ है।"

    केजरीवाल सरकार ने हर विभाग में किया घोटाला- भाजपा

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने कहा, "सभी संबंधित राज्यों से सहयोग के लिए बात चल रही है। इस वर्ष यमुना तट पर बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन होगा। केजरीवाल सरकार ने प्रत्येक विभाग में घोटाला किया। परियोजनाएं लेट होने से उसकी लागत बढ़ गई।"

    उन्होंने कहा, "एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के साथ ही गुणवता पर भी ध्यान दिया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे की जगह को निरीक्षण कर उसे अतिक्रमण मुक्त कर इसे सुंदर बनाया जाएगा। व्यवसायिक और अन्य कार्य के लिए उपयोग किया जाएगा।"

    ये भी पढ़ें-