यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heavy Rain in Delhi: दिल्ली में जलजमाव के लिए प्लास्टिक कचरा जिम्मेदार, केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली सरकार पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई और इसने पिछले 88 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस कारण राजधानी में अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। इस बीच केंद ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्रीय मंत्री ने जलजमाव के लिए प्लास्टिक कचरे से अटे नालों को जिम्मेदार ठहराया
- दिल्ली सरकार तो सिंगल यूज प्लास्टिक इकाइयों को बंद करने के लिए कई बार कहा
पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार सुबह हुई दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव के लिए प्लास्टिक कचरे से अटे नालों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसके साथ ही दिल्ली सरकार की भी आलोचना की। दिल्ली में शुक्रवार को 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई और यह राजधानी में कम से कम 16 वर्षों में जून महीने की सबसे अधिक बारिश है।
बता दें, सीजन की पहली भारी बारिश ने दिल्ली में जलजमाव वाली सड़कों, अंडरपासों, पानी में फंसे वाहनों और लंबे ट्रैफिक जाम को फिर से जीवित कर दिया। कई लोगों ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर निराशा व्यक्त की।
दिल्ली सरकार निष्क्रिय बनी हुई है: भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव ने भारत जलवायु शिखर सम्मेलन में कहा, "हमने एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया और दिल्ली सरकार से कार्रवाई करने को भी कहा। हमने दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग से इन (एकल-उपयोग प्लास्टिक विनिर्माण) इकाइयों को बंद करने के लिए कई बार कहा है।" उन्होंने कहा कि इन इकाइयों ने न केवल पर्यावरणीय खतरों में योगदान दिया है, बल्कि औद्योगिक आपदाओं का भी अनुभव किया। फिर भी दिल्ली सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।
पॉलिथीन कारण नालियां जामः भूपेंद्र यादव
उन्होंने कहा, "जलजमाव का मुख्य कारण पॉलिथीन के कारण नालियों का जाम होना है। हमें व्यक्तिगत व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है और यह स्थानीय सरकार का भी हिस्सा होना चाहिए।" भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे लोधी रोड स्थित मौसम केंद्र में 192.8 मिमी, रिज में 150.4 मिमी, पालम में 106.6 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 139 मिमी, पीतमपुरा में 138 मिमी, पूसा में 89 मिमी, मयूर विहार में 192.8 मिमी और तुगलकाबाद 70.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।