Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Ram Lila: लालकिले से तीर चलाकर रावण का वध करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, केजरीवाल-प्रभाष भी होंगे मौजूद

    By Nimish HemantEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 09:57 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालकिला से सांकेतिक तीर चलाकर इस दशहरा देशवासियों को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देंगी। बतौर राष्ट्रपति वह पहली बार दशहरा ...और पढ़ें

    लालकिला से तीर चलाकर रावण का बध करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, सीएम केजरीवाल और प्रभाष भी रहेंगे मौजूद
    लालकिला से तीर चलाकर रावण का बध करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, सीएम केजरीवाल और प्रभाष भी रहेंगे मौजूद

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालकिला से सांकेतिक तीर चलाकर इस दशहरा देशवासियों को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देंगी। बतौर राष्ट्रपति वह पहली बार दशहरा उत्सव में शामिल होंगी। खास बात कि इसके लिए उन्होंने ऐतिहासिक लालकिला परिसर में मंचित हो रही रामलीला को चुना है। प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर इसी लालकिला की प्राचीर से प्रधानमंत्री 15 अगस्त को देशवासियों को संबोधित करते हैं।

    इस संबंध में लवकुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि उनकी समिति की ओर से राष्ट्रपति कार्यालय को आमंत्रण पत्र भेजा गया है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वह पांच अक्टूबर को दशहरा उत्सव में शामिल होंगी। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा बाहुबली फिल्म के अभिनेता प्रभास व अभिनेत्री कृति सेनन भी शामिल होंगी।

    ये भी पढ़ें- Delhi IGI Airport: फ्लाइट की टायलेट सीट में मिला 41 लाख का सोना, दुबई से दिल्ली पहुंचा था विमान

    2019 की रामलीला में राष्ट्रपति कोविंद हुए थे शामिल

    इसके पहले वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्वी दिल्ली के आइपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में आयोजित हो रही इंद्रप्रस्थ रामलीला के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उसके बाद कोरोना के चलते दो वर्ष तक राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला का आयोजन प्रभावित रहा था।

    600 से अधिक जगह पर रामलीला का आयोजन

    इस वर्ष धूमधाम से पूरी भव्यता, आस्था व उत्साह के साथ दिल्लीभर में 600 से अधिक रामलीलाओं का मंचन हो रहा है, जिससे पूरा माहौल राममय है। अब इंतजार अहंकारी व अधर्मी रावण पर राम की विजय का हो रहा है।

    खबरें और भी

    रामलीला कमेटी में उत्साह

    ऐसे में बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पहले दशहरे पर उनके स्वागत को लेकर रामलीला आयोजन समिति के लोग खासे उत्साहित हैं। अर्जुन कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और उत्साह की बात है। हम उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi Riots: दिल्ली दंगे में पुलिसकर्मी रतन लाल की हत्या में शामिल वसीम गिरफ्तार, अलीगढ़ में था छिपा

    देशवासियों को करेंगी संबोधित

    राष्ट्रपति न सिर्फ रावण पर सांकेतिक तीर चलाकर असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देंगी। बल्कि वह देशवासियों को संबोधित भी करेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व प्रसिद्ध अभिनेता प्रभास भी होंगे, जिन्हें देखने के लिए दिल्ली वाले खासे उत्साहित हैं।

    वहीं, लालकिले में आयोजित हो रही एक अन्य रामलीला श्रीधार्मिक के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि उनकी रामलीला में भी कुछ वक्त के लिए राष्ट्रपति आ सकती हैं। समिति का प्रतिनिधिमंडल इस आग्रह के साथ सोमवार को उनसे मिला भी था।

    नवश्री रामलीला में मुख्य अतिथि हो सकती है कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी

    लालकिला में तीसरी रामलीला के दशहरा उत्सव की शोभा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बढ़ा सकती हैं। इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश बराठी व प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष व महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रण भेजा गया है। उम्मीद यहीं है कि वे हमारी रामलीला में शामिल होंगी और सांकेतिक तीर चलाकर अहंकारी रावण का घमंड तोड़ेंगी।