Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली-NCR में धूं-धूं कर जला रावण, CM केजरीवाल ने किया वध; रामलीला मैदान में जलने से पहले गिरा रावण का पुतला

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 08:15 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन की तैयारियां जारी हैं। दशहर मेले में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। मंगलवार शाम को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी रा ...और पढ़ें

    दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान में रावण दहन, पीएम मोदी ने किया रावण का वध।
    दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान में रावण दहन, पीएम मोदी ने किया रावण का वध।

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन आज।
    2. रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग।
    3. शाम सात बजे से रावण का दहन हो जाएगा शुरू।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को दशहरा पर रावण दहन शुरू हो गया। द्वारका के रामलीला मैदान में रावण दहन हुआ, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। लाल किला किला स्थित रामलीला मैदान की लवकुश रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने तीर चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण दहन शुरू हो गया।

    बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी रामलीलाओं में लंकापति रावण के वध के साथ ही पुतला दहन होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर बाद से एकत्रित होना शुरू हो गए थे। रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी में जलता रावण का पुतला।

    बुराई का नाश करने के लिए द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में तीर चलाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, साथ में सांसद प्रवेश वर्मा व लीला संरक्षक राजेश गहलौत।

    द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में धूं-धूं कर रावण, मेघनाद, कुंभकरण पुतलों के साथ महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का पुतला।

    फरीदाबाद के एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में धूं-धू कर जलता रावण का पुतला।

    दिल्ली की अलग-अलग रामलीलाओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, एक्ट्रेस कंगना रनौत भी मौजूद रहेंगी।

    कंगना रनौत करेंगी रावण का दहन

    लाल किला मैदान स्थित लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया विजयदशमी के दिन बॉलीवुड की क्वीन मशहूर फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथी रहेंगे।

    महिलाओं को देश की संसद में 33 फीसदी भागीदारी प्राप्त होने के बाद कमेटी ने इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन महिला सेलिब्रेटी से कराने का निर्णय लिया गया है। कंगना रनौत दशहरा पर रावण का दहन करेंगे। इसके अलावा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के तीन पुतलों के साथ हम सनातन विरोधियों के एक और पुतले का भी दहन करेंगे।

    खबरें और भी

    सोनिया गांधी यहां करेंगी रावण दहन

    नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि रामलीला में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा पुतला दहन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में रावण दहन: राष्ट्रपति, सोनिया गांधी और CM केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद, सनातन विरोधी और आतंकवाद का भी जलेगा पुतला

    इस रामलीला में मौजूद रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

    माधवदास पार्क लाल किला मैदान में आयोजित श्री धार्मिक लीला कमेटी के पुतला दहन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी।