यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, दो दिन बाद तापमान 38 डिग्री को करेगा पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न् ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।इस वजह से सुबह हल्की ठंडक भरी रही। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पिछले दिन के मुकाबले गर्मी अधिक रही।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
.jpg)
रविवार का दिन महीने का चौथा सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। 14 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, 11 मार्च को 34.8 डिग्री सेल्सियस और 13 मार्च को 34.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह रविवार का दिन इस महीने चौथा सबसे गर्म दिन रहा।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री को किया पार
रिज एरिया व पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान भी 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था।
प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। फिर भी दिल्ली का एयर इंडेक्स 194 रहा। इससे हवा की गुणवत्ता मध्य श्रेणी में बरकरार रही। फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में क्रमश: 55 व 100 रहा।
खबरें और भी
इन इलाकों की हवा की गुणवत्त रही खराब
गाजियाबाद का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 273 रहा। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 142 और नोएडा का एयर इंडेक्स 111 रहा। इस वजह से इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। दिल्ली में सोमवार को भी हवा की गुणवत्ता मध्य श्रेणी में बरकरार रहेगी।