यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 के लिए AIMIM ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने दिल्ली दंगों ...और पढ़ें

HighLights
- असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगे के आरोपी को टिकट दिया।
- मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे आरोपी ताहिर हुसैन।
- दंगे में नाम आने के बाद 2020 से जेल में बंद है ताहिर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनावी मैदान में उतारा है।
MCD Councillor Tahir Hussain joined @aimim_national & will be our candidate from Mustafabad Assembly Constituency in the upcoming Delhi Vidhan Sabha elections. His family members & supporters met with me today & joined the party pic.twitter.com/oFnQBlJgOF
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) December 10, 2024
असदुद्दीन ओवैसी ने ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। ताहिर हुसैन के परिवार ने मंगलवार को ओवैसी से मुलाकात भी की है। ताहिर हुसैन अभी तक आम आदमी पार्टी में थे।

(असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स अकाउंट पर यह फोटो शेयर करते हुए ताहिर हुसैन को टिकट देने की घोषणा की।)
2020 के दंगे में आया था नाम
ताहिर हुसैन के चुनावी मैदान में उतरने से मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक हो गया है। ताहिर नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी से पार्षद रहे। वर्ष 2020 में दिल्ली दंगे में नाम सामने आने पर आप ने ताहिर को पार्टी से निकाल दिया था।
2020 से ही जेल में बंद है ताहिर हुसैन
बता दें कि ताहिर वर्ष 2020 से ही जेल में बंद है। उस पर यूएपीए, दंगे की साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। जेल में बंद रहने के दौरान भी ताहिर के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर त्योहार पर पोस्टर लगते हैं।
खबरें और भी
आम आदमी पार्टी की बढ़ गई चिंता
ताहिर के मैदान में उतरने के बाद आम आदमी पार्टी की चिंता बढ़ गई है। मुस्तफाबाद से मौजूदा विधायक हाजी यूनुस से ताहिर हुसैन की कभी बनी नहीं है।
पार्षद था ताहिर हुसैन
आम आदमी पार्टी में रहने के दौरान निगम पार्षद था। ताहिर हुसैन अरविंद केजरीवाल का करीबी नेता रहा है। उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने वाले नेताओं में भी शीर्ष पर गिना जाता था।
आप को ताहिर से इसलिए था फायदा
ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी और मुसलमानों के बीच बेहतर समीकरण बनाने के लिए भी जाना जाता था। फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को दोषी माना गया। ताहिर के घर से बहुत हथियार और पेट्रोल बम पाए गए थे।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ' नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं...', महिला संवाद यात्रा पर बोले लालू यादव, BJP-JDU हुई हमलावर
कई धाराओं में दर्ज हुआ था केस
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन पर दंगा भड़काने, हत्या करने और कई जगह आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में हुए दंगों और हिंदुओं की हत्या का मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन है।