Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शराब घोटाला मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दे दी खास छूट

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:20 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को व ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत। जागरण
    अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया व दुर्गेश पाठक को आबकारी मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बड़ी छूट दी है।

    अदालत ने अपने आदेश में आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को केस की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी, क्योंकि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे।

    अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी

    विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने तीनों को एक दिन की छूट दी। मामले की अगली सुनवाई तीन फरवरी 2025 को होगी।

    मनी लांड्रिंग का ये मामला उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा आबकारी नीति के कार्यान्वयन में अनियमितताओं की जांच की सिफारिश करने के बाद दर्ज किए गए सीबीआइ मामले से सामने आया था।

    सीबीआइ और ईडी के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गई और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।