Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने की पहल पर काम कर रही सरकार, बिधूड़ी ने सफाई के लिए इन कामों पर दिया जोर

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 03:04 PM (IST)

    भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने दिल ...और पढ़ें

    दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता बताई। फाइल फोटो
    दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता बताई। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सांसद ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया
    2. जलभराव पर निगम के प्रयासों को सराहा
    3. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए जनता के सहयोग के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और उन्हें हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराना भी ज़रूरी है। वे पीवीआर साकेत में "दिल्ली को कचरे से मुक्ति" विषय पर आयोजित "राहगीरी" कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    दक्षिणी दिल्ली के सांसद बिधूड़ी ने कहा कि आज दिल्ली की आबादी तीन करोड़ हो गई है, लेकिन ज़रूरत के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। दिल्ली में जलभराव पर उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे पानी से ज़रूर भर गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और नगर निगम के उल्लेखनीय प्रयासों से पूरी दिल्ली साफ है।

    कार्यक्रम में महरौली विधायक गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली के लोगों को स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली अपनानी चाहिए, ताकि उनका शहर और शरीर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कम वाहनों का इस्तेमाल और पैदल चलने, योग व अन्य व्यायाम के ज़रिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

    इस अवसर पर स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, दिल्ली नगर निगम के उप महापौर जय भगवान यादव, नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार और उपायुक्त दिलखुश मीणा भी उपस्थित थे।

    खबरें और भी