विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: सरिता विहार फ्लाईओवर को लेकर आया ताजा अपडेट, PWD विभाग ने बताया कब से दौड़ सकेंगे वाहन

Updated: Sun, 05 May 2024 09:40 AM (IST)

सरिता विहार फ्लाईओवर पर कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। यहां एक मई से शुरू होने वाले मरम्मत कार्य में अभी समय लग ...और पढ़ें

Delhi: सरिता विहार फ्लाईओवर को लेकर आया ताजा अपडेट, PWD विभाग ने बताया कब से दौड़ सकेंगे वाहन
Delhi: सरिता विहार फ्लाईओवर को लेकर आया ताजा अपडेट, PWD विभाग ने बताया कब से दौड़ सकेंगे वाहन

HighLights

  1. सरिता फ्लाईओवर पर 10 मई के बाद शुरू होगा मरम्मत कार्य
  2. आश्रम-फरीदाबाद पर 10 मई के बाद चलना होगा मुश्किल
  3. यातायात विभाग ने अभी नियम पूरा न करने पर नहीं दी कार्य करने की अनुमति
  4. दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर रोजाना गुजरते हैं 50 हजार वाहन

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार फ्लाईओवर पर एक मई से शुरू होने वाला मरम्मत का कार्य में अभी समय लगेगा। क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक सभी नियम पूरे नहीं किए है। इसी के चलते यातायात विभाग ने कार्य करने की एनओसी नहीं दी है। अब यह कार्य दस मई के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

जर्जर हालत में है सरिता विहार फ्लाईओवर

विभाग ने दस मई तक नियम पूरा करने की बात कहीं है। सरिता विहार फ्लाईओवर जर्जर हालत में हो चुका है। ऐसे में वहां हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य चार चरणों किया जाना है और यह कार्य एक मई से शुरू होना था, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभी तक दो नियम को पूरा नहीं किया है।

इससे अभी यातायात विभाग द्वारा भी कार्य शुरू करने की एनओसी नहीं दी है। बता दें कि यह कार्य जून 2023 में शुरू होना था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मांगी थी, लेकिन कुछ शर्तों के कारण यह अटक गई थी। इस बार भी सभी शर्तों को पूरा नहीं किया गया है।

अभी भी प्रचार प्रसार करने की शर्त लंबित है। विभाग द्वारा दस मई तक यह शर्त भी पूरी कर ली जाएगी। इसलिए अब कार्य को 10 मई से शुरू कर 10 जून तक किया जाएगा।

कार्य शुरू होने के कारण एक बार में एक तरफ  का मार्ग बंद रहेगा और दूसरी तरफ से वाहनों को निकाला जाएगा। एक तरफ का कार्य पूरा करने में एक माह का समय लगेगा। जब एक तरफ का कार्य पूरा हो जाएगा तो दूसरी तरफ कार्य शुरू किया जाएगा।

रोजाना गुजरते हैं 50 हजार वाहन

दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन काफी रहता है। यहां से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। यह वाहन मथुरा रोड से होते हुए जाते है। ऐसे में वाहन चालकों को भी दो माह तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे उनका सफर भी काफी कठिन हो जाएगा।

वाहन चालकों को उठानी पड़ेगी परेशानी सरिता विहार फ्लाईओवर पर कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वैक्लिपक रास्तों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि न्यू फ्रैंडस कालोनी, ओखला, कालिंदी कुंज, बदरपुर, सरिता विहार, फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ेगा।

वाहन चालकों को उठानी पड़ेगी परेशानी

सरिता विहार फ्लाईओवर पर कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि न्यू फ्रैंडस कॉलोनी, ओखला, कालिंदी कुंज, बदरपुर, सरिता विहार, फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ेगा।