यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: जी-20 सम्मेलन के बाद होगा सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी
Sarita Vihar Flyover नए फार्मूला के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़कों पर यातायात जारी रहेगा और मरम्मत कार्य भी होता रहेगा। इसके लिए दोनों ओर की सड़को ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली सरकार ने दी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत के कार्य की मंजूरी
- पीडब्ल्यूडी नए फार्मूला के तहत मरम्मत के दौरान पूरी तरह बंद नहीं करेगा फ्लाईओवर
- ट्रैफिक पुलिस ने 50 दिन के लिए इस फ्लाईओवार को बंद करने की सूचना की थी जारी
नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। मथुरा रोड पर 15 से अधिक साल पहले बने सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अब जी-20 सम्मेलन के बाद शुरू होगा। दिल्ली सरकार ने इस फ्लाईओवर की मरम्मत के कार्य की मंजूरी दे दी है। दो माह पहले इस फ्लाईओवर की मरम्मत होनी थी। मगर लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने इस बारे में आदेश जारी कर होने वाले इस कार्य को रोक लगा दी थी।
उन्होंने कहा था कि पहले विभाग यह तय करे कि फ्लाईओवर के बंद होने से जनता को परेशानी से कैसे बचाएगा, उसके बाद ही मरम्मत कार्य शुरू कराए। विभाग द्वारा अपनी बात रखने के बाद अब मंत्री ने इस कार्य के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यातायात पुलिस से काम शुरू करने के लिए फिर से अनुमति मांगी है।
50 दिन के लिए फ्लाईओवार को बंद करने की सूचना हुई थी जारी
मरम्मत कार्य के तहत फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट भी बदले जाएंगे। इस कार्य में 50 से अधिक दिन का समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी ने जून के पहले सप्ताह में सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू करने का मन बनाया था। उस सम इस कार्य को लेकर इसलिए हड़कंप मच गया था कि यातायात पुलिस ने इस फ्लाईओवार को 50 दिन के लिए बंद करने की सूचना जारी कर दी थी।
फ्लाईओवर बंद करने से व्यस्त मथुरा रोड पर जाम लगने की थी आशंका
लोग परेशान होने लगे थे कि वे कहां से गुजरेंगे। क्योंकि फ्लाईओवर बंद कर दिए जाने से व्यस्त मथुरा रोड पर जाम लगने की आशंका थी। लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने पर यह कार्य एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। दरअसल बदरपुर, जैतपुर से कालिंदी कुंज और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर या हरियाणा की ओर से मध्य, नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली आने के लिए यह मुख्य मार्ग है।
खबरें और भी
मामला जब सरकार के संज्ञान में आया तो सरकार ने आदेश जारी कर दिया था कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी फ्लाईओवर की मरम्मत नहीं की जाएगी। नए फार्मूला के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़कों पर यातायात जारी रहेगा और मरम्मत कार्य भी होता रहेगा। इसके लिए दोनों ओर की सड़कों का आधा भाग ही बंद किया जाएगा। उसी पर काम होगा। जब बंद किए गए आधे भाग पर काम पूरा हो जाएगा तो उस पर यातायात चलाया जाएगा और बचे हुए भाग को बंद कर दिया जाएगा।
इससे पहले यातायात पुलिस ने पूरे फ्लाईओवर को बंद कर मरम्मत का काम करने की अनुमति दे दी थी। मगर अब नए फार्मूले के तहल काम होगा। इसके लिए फिर से यातायात पुलिस से अनुमति मांगी गई है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी भी यातायात प्रबंधन के लिए बनने वाली योजना में शामिल होगा और उस पर काम करेगा। जिससे लगने वाले जाम से लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।