विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Updated: Fri, 15 Sep 2023 02:28 PM (IST)

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अली विहार की ग ...और पढ़ें

पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो
पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो

HighLights

  1. दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार की है घटना
  2. रिसेप्शनिस्ट का काम करते थे मृतक

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अली विहार की गली संख्या सात के कनई मलिक के रूप में हुई है।

वह जसोला विहार स्थित डीएलएफ टावर बी में रिसेप्शनिस्ट का काम करते थे। पुलिस मौके के आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: DCW ने बिहार के स्कूल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लिया संज्ञान, स्वाति मालीवाल ने CM नीतीश को लिखा पत्र

14 सितंबर की है घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 सितंबर रात 09.24 बजे पीसीआर काल के माध्यम से सरिता विहार थाने में एक व्यक्ति को चाकू घोंपने और उनका मोबाइल फोन लूटने की सूचना मिली।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल में जाकर पुलिस ने पीड़ित की पहचान की। पूछताछ में पता चला पीड़ित को चाकू घोंपा गया था और इससे वे बुरी तरह घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार के अधिकारी ही नहीं, कई लड़कों ने भी बनाया था नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार

मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर की हत्या

उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले लाया गया था जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने मौके के आसपास की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने मौके की फोटो ली व अन्य जरूरी सुराग जुटाए।

छानबीन के दौरान पता चला कि मौके पर कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर आरोपित लुटेरे ने पीड़ित की हत्या कर दी। पुलिस लूट व हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।