विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seelampur Kunal Murder: दलित किशोर हत्याकांड में लेडी डॉन की एंट्री! आखिर कौन है जिकरा?

Published: Fri, 18 Apr 2025 12:56 PM (IST)

दिल्ली के सीलमपुर में हुए कुणाल हत्याकांड (Seelampur Kunal Murder) में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में ...और पढ़ें

दिल्ली के कुणाल हत्याकांड में लेडी डॉन का नाम सामने आया है। फाइल फोटो
दिल्ली के कुणाल हत्याकांड में लेडी डॉन का नाम सामने आया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली के कुणाल हत्याकांड में लेडी डॉन नाम आया सामने।
  2. रॉड से वार करके सौरभ का सिर भी फाड़ दिया था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हुए कुणाल (दलित किशोर) हत्याकांड (Seelampur Kunal Murder) में अब नया मोड़ आ गया है। इस मर्डर केस में लेडी डॉन जिकरा की एंट्री हो गई है। लेकिन ये जिकरा कौन है और इसका जिक्र क्यों हुआ है? इसके बारे में आगे विस्तार से जानिए।

हत्या के बाद इलाके में तनाव

सीलमपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात चार से पांच लोगों ने 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद सीलमपुर में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है।

हत्या के पीछे की कहानी

साहिल नाम का युवक सीलमपुर में रहता है। साहिल आपराधिक प्रवत्ति का है। बताया गया कि लाला नाम का युवक भी इसी इलाके में रहता है। जिकरा नाम की लड़की साहिल की बहन है। पिछले साल साहिल का लाला के भाई सौरभ से झगड़ा हुआ था। साहिल ने सौरभ की पिटाई की थी। इतना ही नहीं रॉड से वार करके सिर भी फाड़ दिया था। 

साहिल पर चाकू से किए थे वार

बताया गया कि लाला ने बदला लेने के लिए साहिल पर चाकू से वार किए थे, जिसमें साहिल घायल हुआ था। उस वक्त मौके पर लाला के साथ कुणाल मौजूद था। लाला इस केस में वांछित है। आरोप है कि साहिल जब भी कुणाल को देखता था तो वह लाला के बारे में पूछता था। लेकिन कुणाल कह देता था कि उसे पता नहीं है। लाला का पता न बताने पर ही साहिल ने बृहस्पतिवार को कुणाल की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Seelampur Murder: 'रेखा मैम मदद करो, हिंदू पलायन कर रहा...', दलित किशोर की हत्या पर तनाव; गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

उधर, घटना की जानकारी लगने पर हिंदूवादी नेता जय भगवान मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा जिहादियों का आतंक रुक नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले गोकलपुरी में मुस्लिम युवकों ने हिंदू की हत्या की थी। अब सीलमपुर में फिर से जिहादियों ने हिंदू की हत्या की। जिहादियों को फांसी मिलनी चाहिए। वहीं, मौके पर भाजपा पार्षद अनिल गौड़, आप पार्षद हज्जन शकीला अफजाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम चौहान मौजूद है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।