विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ते डेंगू के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एक महिला की हुई मौत; 2.40 जगहों पर मिला लार्वा

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता।
दिल्ली में बढ़ते डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता।

HighLights

  1. डेंगू का केस मिलने पर एमसीडी भेज रहा नोटिस।
  2. दिल्ली भर में 2.40 लाख जगहों पर लार्वा मिला।

नई दिल्ली, पीटीआई/एएनआई। राजधानी दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिल्ली के कई अस्पतालों में डेंगू के बढ़ते केस देखने को मिल रहे हैं। राजधानी में इस वर्ष अब तक सवा लाख से ज्यादा घरों में लार्वा मिल चुका है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की 17 सितंबर को केंद्र मौत हो गई। इस सीजन में अब तक अस्पताल में मरने वाला यह चौथा डेंगू मरीज था।

दिल्ली नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जिस महिला की आरएमएल अस्पताल में मौत हुई, उसे हाल ही में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

सवा लाख से ज्यादा घरों को MCD का नोटिस

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) ने 2023 में अब तक 1.29 लाख घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, 5600 चालान जारी किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है। इस वजह से दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारियों को लेकर स्थिति सामान्य है।

घर-घर जाकर की जा रही जांच

एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के 5,000 कर्मचारी घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लोगों को मच्छरजनित बीमारयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही एमसीडी सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस और चालान कर रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 'दृश्यम' फिल्म जैसा कांड, ASI के सीनियर सर्वेयर की हत्‍या, शव दबाकर करवाया फर्श; जानिए पूरी वारदात

एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए 2.85 करोड़ जगहों का निरीक्षण किया जाता है। इस साल दिल्ली भर में 2.40 लाख जगहों पर लार्वा पाए गए हैं। एमसीडी ने कार्रवाई करते हुए 1.29 लाख मकानों को नोटिस दिया है। इसके अलावा 56,000 से ज्यादा चालान काटे गए हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में डेंगू का खतरा: 44 दिन में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा, अधिकारियों ने छिपाए आंकड़े

ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं

  • डॉक्टरों ने कहा कि समान लक्षणों के साथ डेंगू को अन्य बीमारियों से अलग देखना भी जरूरी है। अगर आपको तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या शरीर पर दाने दिखते हैं तो तुरंत अस्पताल जाकर डॉक्टर से सलाह लें। इससे जल्दी डेंगू से बचा जा सकता है, नहीं तो जान जाने का खतरा रहता है। डेंगू का रोकथाम इलाज से बेहतर है।
  • इन बातों का रखें ध्यान
  • घर के आसपास पानी न जमा होने दें। घर में रखे गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए तो इसे तुरंत निकाल दें।
  • मच्छर न होने पाएं इसके लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
  • अगर कूलर में पानी जमा है तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
  • पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
  • इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।