Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: ठंड में गर्मी का हो रहा एहसास, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार; जानिए आने वाले दिनों का हाल

    By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Feb 2025 07:14 AM (GMT+05:30)

    लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच इस साल फरवरी के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। हालात ये हैं कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली का ...और पढ़ें

    मौसम का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार(फाइल फोटो)
    मौसम का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार(फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच इस साल फरवरी के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। हालात ये हैं कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और अगला दिन सीजन का सबसे गर्म दिन बन जाता है। मंगलवार भी इसी क्रम में शामिल हो गया है। संभावना है कि महीने के उत्तरार्ध में तापमान और बढ़ सकता है।

    मंगलवार को दिनभर आसमान साफ ​​रहा

    मंगलवार को दिनभर आसमान साफ ​​रहा। धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 30 फीसदी रहा। पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

    बुधवार सुबह स्माग और धुंध रहने की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह स्माग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 11 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार अभी तक फरवरी माह में दर्ज किए गए 10 अधिकतम तापमान

    • वर्ष एवं तिथि        तापमान (डिग्री से. में)
    • 26 फरवरी 2006   34.1
    • 17 फरवरी 1993   33.9
    • 21 फरवरी 2023   33.6
    • 24 फरवरी 2006   33.4
    • 21 फरवरी 2006   33.2
    • 28 फरवरी 2004   32.5
    • 22 फरवरी 2006   32.4
    • 28 फरवरी 2023   32.3
    • 27 फरवरी 1956   32.2
    • 25 फरवरी 2006   32.0

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार

    मंगलवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआइ 293 दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को यह 271 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 22 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    • शहर         सीपीसीबी    आइक्यू एयर

    • दिल्ली         293           197
    • गुरुग्राम       237           163
    • गाजियाबाद  194           163
    • फरीदाबाद   191           157
    • ग्रेटर नोएडा  222           161
    • नोएडा         177           147

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav:भाजपा की ऐतिहासिक जीत में इस समाज का बड़ा योगदान, गृह मंत्री ने झोंक दी थी ताकत