विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिन कुत्तों को रैबीज है पहले चरण में उन्हें हटाया जाएगा... कांग्रेस ने महापौर से की शेल्टर होम बनाने की बात

Published: Wed, 13 Aug 2025 11:20 PM (IST)

दिल्ली में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र कोचर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महापौर राजा ...और पढ़ें

जिन कुत्तों के काटने से रैबीज हो रहा है, पहले उन्हें हटाया जाएगा।
जिन कुत्तों के काटने से रैबीज हो रहा है, पहले उन्हें हटाया जाएगा।

वि. नई दिल्ली । आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र कोचर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महापौर राजा इकबाल सिंह से मिलने पहुंचा।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने महापौर राजा इकबाल सिंह से आवारा कुत्तों को बचाने की गुहार लगाई। उसने से कुत्तों के लिए शेल्टर होम को लेकर बात की।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, हमारी प्राथमिकता रहेगी कि जिन कुत्तों से रैबीज फैल रहा है और लोगों को काट रहे हैं, उन्हें पहले उठाया जाएगा। पहले चरण में यही काम किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम शेल्टर होम बना लें, जहां इन कुत्तों को रखा जाए। इसके बाद ही कुत्तों को उठाया जाए।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रिय चोपड़ा, विकास गौतम, रोजी, नम्रता हांडा, शुभम, साक्षी नागपाल, नामीक्षा. तैनजीन आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पांच साल तक रोज 500 आवारा कुत्ते हटाए जाएं तब भी नहीं बनेगी बात... नगर निगम ने जारी की हेल्पलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।