Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आतिशी की हरियाणा सरकार से अपील, कहा- लोग चिंतित हैं और...

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 04:09 PM (IST)

    Delhi Water Crisis राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। साथ ही हरियाणा सरक ...और पढ़ें

    वजीराबाद जल शोधन यंत्र का दौरा करतीं जल मंत्री आतिशी।
    वजीराबाद जल शोधन यंत्र का दौरा करतीं जल मंत्री आतिशी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। साथ ही हरियाणा सरकार से यमुना नदी में पानी छोड़ने की अपील की।

    आतिशी ने कहा कि वजीराबाद बैराज को हरियाणा से पानी मिलता है जो चंद्रावल, ओखला और वजीराबाद के जल उपचार संयंत्रों में जाता है। उन्होंने कहा कि अगर पानी नहीं मिलेगा तो जल उपचार संयंत्र कैसे काम करेंगे? हम हरियाणा से आग्रह करते हैं कि दिल्ली के लोग चिंतित हैं और उन्हें यमुना नदी में पानी छोड़ना चाहिए।

    जल संकट को लेकर चल रहा विवाद

    जल संकट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा आमने-सामने हैं। वहीं, द्वारका में नल से पानी को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। छतरपुर में जल बोर्ड के कार्यालय में पानी को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की।