यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Water Supply: दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट, यमुना में अमोनिया बढ़ने से पानी की सप्लाई प्रभावित
Delhi Water Supply दिल्ली के वजीराबाद में यमुना नदी में प्रदूषक तत्वों (2.3 पीपीएम से अधिक अमोनिया) के उच्च स्तर के कारण वजीराबाद और चंद्रावल के वाटर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर से जल संकट पैदा हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में जहरीली हवा के साथ-साथ यमुना में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।
यमुना में प्रदूषण बढ़ने के कारण करीब तीन दर्जन इलाकों में 25 दिसंबर की शाम से स्थिति सही होने तक पानी की समस्या बनी रहेगी। इस दौरान कम प्रेशर से लोगों के घरों में पानी आएगा। जल बोर्ड ने बताया कि जब तक यमुना में अमोनिया की मात्रा कम नहीं होती है, तब लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
कम हुई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि वजीराबाद में यमुना नदी में प्रदूषक तत्वों (2.3 पीपीएम से अधिक अमोनिया) के उच्च स्तर के कारण वजीराबाद और चंद्रावल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 25-30 फीसद तक कम हो गई है। इसलिए 25 दिसंबर की शाम से स्थिति सुधरने तक निम्न दबाव पर जल आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।
जल बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जल बोर्ड ने आगे बताया कि जब तक यमुना में प्रदूषण कम नहीं होता है, तब तक यह दिक्कत बरकरार रहेगी। ऐसे जनता को पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी जाती है। वे टैंकरों आदि की मांग के अनुसार, पानी संबंधी समस्याओं के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 1916/23527679/23634469 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी
WATER ALERT 🚨
Due to high level of pollutants being received in River Yamuna, water production has been curtailed 25-30% from WTPs of Wazirabad & Chandrawal. Therefore, water supply will be available at low pressure from the evening of 25.12.2023 to till the situation improves. pic.twitter.com/ve46MSvNUu
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) December 25, 2023
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
- सिविल लाइंस
- हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र
- कमला नगर
- शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र
- करोल बाग
- पहाड़ गंज और एनडीएमसी क्षेत्र
- पुराना और नया राजिंदर नगर
- पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम)
- बलजीत नगर
- प्रेम नगर
- इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र
- कालकाजी
- गोविंदपुरी
- तुगलकाबाद
- संगम विहार
- अम्बेडकर नगर
- प्रह्लादपुर और आसपास का क्षेत्र
- रामलीला मैदान
- दिल्ली गेट
- सुभाष पार्क
- मॉडल टाउन
- गुलाबी बाग
- पंजाबी बाग
- जहांगीरपुरी
- मूलचंद
- साउथ एक्सटेंशन
- ग्रेटर कैलाश
- बुराड़ी और आसपास के क्षेत्र
- छावनी क्षेत्रों के कुछ हिस्से
- दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाके