Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, अगले 3 दिन तक IMD का अलर्ट

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:26 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में आज रात हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को मौसम (Delhi-NCR Weather) करवट बदलेगा और तीन दिन दिल्ली में ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश के आसार है। फाइल फोटो
    दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश के आसार है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार।
    2. अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
    3. NCR का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से मंगलवार इस महीने में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को मौसम करवट बदलेगा और तीन दिन दिल्ली में हल्की या बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में धुंध हो सकती है। रात में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    दिल्ली-एनसीआर में चल सकती है तेज हवा

    मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को तेज हवा व गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान दोनों दिन 20 से 30 किलोमीटर की गति से तेज हवा भी चल सकती है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    सबसे अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस किया गया था दर्ज 

    वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था। इस महीने अब तक 11 फरवरी को अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद अब अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा है। इसके अलावा 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।

    दिल्ली में छह दिन बाद खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली में छह दिन की थोड़ी राहत के बाद एयर इंडेक्स एक बार फिर 200 से अधिक पहुंच गया। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, अगले दो दिन भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद एयर इंडेक्स में सुधार हो सकता है।

    मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 208 रहा

    सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 208 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में है। वहीं, स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात साढ़े नौ बजे तक दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 175 बताया जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: वायु प्रदूषण में सुधार, 125 दिन बाद हटी ग्रेप दो की पाबंदियां; एक अभी भी लागू

    सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का एयर इंडेक्स भी खराब श्रेणी में 250 रहा। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 129, ग्रेटर नोएडा का 182 व नोएडा का एयर इंडेक्स 136 रहा। इस वजह से एनसीआर के इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 91 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है।

    यह पढ़ें- Weather: जम्मू कश्मीर- हिमाचल में हिमपात और वर्षा से बदला मौसम, उत्तराखंड में पड़ेंगे ओले; जानें दिल्ली-यूपी का हाल