Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: कल से मौसम में दिखेगा बदलाव, दिल्लीवासियों को मिलेगी उमस से राहत; जानें IMD का नया अपडेट

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:19 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मानसून रेखा के करीब आने से ...और पढ़ें

    कल से मौसम में दिखेगा बदलाव, दिल्लीवासियों को मिलेगी उमस से राहत।
    कल से मौसम में दिखेगा बदलाव, दिल्लीवासियों को मिलेगी उमस से राहत।

    HighLights

    1. रविवार से दिल्ली के मौसम में दिखेगा बदलाव।
    2. वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रेखा करीब आने से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

    शुक्रवार को भी राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन के समय बादल गहराए भी, लेकिन कुछ ही देर बाद धूप निकल आई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही इस समय के सामान्य तापमान हैं। हवा में नमी का स्तर 95 से 67 प्रतिशत तक रहा। इसी के चलते लोगों को ज्यादा उमस महसूस हुई। हालांकि कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी हुई।

    आज भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, मानसून रेखा के करीब आने से रविवार के बाद अगले दो दिनों के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

    वहीं, मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 124 रहा। इस स्तर की हवा को ; मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः IGI Airport: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त असर, 47 उड़ानें रद्द; 170 में हुई देरी