यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: राहत के दिन बीते, अब दिल्लीवासी करेंगे भीषण गर्मी का सामना; पढ़ें एनसीआर का हाल
दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब धीरे-धीर ...और पढ़ें

HighLights
- अब धीरे- धीरे गर्मी और तापमान में फिर से वृद्धि होती जाएगी
- पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा
- 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार काे भी गर्मी के तेवर हल्के ही रहे। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किए गए। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब धीरे- धीरे गर्मी और तापमान में फिर से वृद्धि होती जाएगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 44 प्रतिशत रहा। कई दिन बाद ऐसा देखने में आया है कि जब दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे आए हैं।
मंगलवार को हवा की रफ्तार 30 किमी/घंटा रहेगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच-बीच में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे की भी हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 32 और 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही
दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। हालांकि सोमवार को एक्यूआई 100 से ऊपर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 108 यानी मध्यम श्रेणी में रहा। एक दिन पहले रविवार को यह 99 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें नौ अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।
खबरें और भी
गुरुग्राम में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना
गुरुग्राम में इन दिनों मौसम में उतार-चढाव चल रहा है। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और दोपहर में तेज धूप होने के कारण गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से हल्की गति से हवा चलने की संभावना है।
इस दौरान 17 व 18 मार्च को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने का अनुमान है तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा उत्तरपूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
फिर बढ़ने लगा प्रदूषण
क्षेत्र में गत सप्ताह बूंदाबांदी होने से लुढके एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब फिर से बढोतरी होने लगी है। हवा में धूल और धुएं के कण बढ़ने के कारण हवा सांस लेने लायक नहीं है। गत शुक्रवार और शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 पर पहुंच गया था, वहीं सोमवार को शाम छह बजे इंडेक्स 170 दर्ज किया गया।