यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: मौसम विभाग की दिल्लीवालों को सावधान रहने की सलाह, कई दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट
मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नरेला दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी तरफ राजधानी में अ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नरेला दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी तरफ राजधानी में अभी सप्ताह भर भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली। इसीलिए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज और बृहस्पतिवार से सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही दिल्ली वासियों को सावधान रहने की सलाह दी है।
राजधानी में पिछले तीन दिनों से लगातार लू चल रही है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 से 22 प्रतिशत रहा। दिनभर गर्म हवा चलती रही।
गर्म हवाएं चल रही
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी गर्म हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी। कुछ स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप रहने की संभावना है। वहीं, शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेंगी।
उधर बृहस्पतिवार से लगातार पांच दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके चलते न केवल दिन बल्कि सुबह और रात के समय में भी मौसम गर्म रहने की प्रबल संभावना है।
खबरें और भी
कहां कितना तापमान
पालम : 44.1 डिग्री
लोधी रोड : 44.4
रिज : 45.0
आयानगर : 44.8
नजफगढ़ : 46.6 डिग्री
नरेला : 47.1 डिग्री
पूसा : 45.7 डिग्री
पीतमपुरा : 46.2 डिग्री
जाफरपुर : 45.3 डिग्री