Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बता दिया कब जाएगा मानसून

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:26 AM (GMT+05:30)

    Delhi Weather News दिल्ली में मानसून की विदाई हो रही है और आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना नहीं है। रविवार से मंगलवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रह ...और पढ़ें

    बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बता दिया कब जाएगा मानसून।
    बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बता दिया कब जाएगा मानसून।

    HighLights

    1. दिल्ली में अगले सप्ताह वर्षा होने की नहीं है खास संभावना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से उमस से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार से मंगलवार तक तीन दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

    इसके बाद आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसलिए अगले सप्ताह दिल्ली में खास वर्षा होने की संभावना नहीं है और मानसून भी विदा हो जाएगा।

    आज कैसा रहेगा मौसम

    रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस वजह से थोड़ी उमस भरी गर्मी हो सकती है।

    कल कितना रहा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    ये भी पढ़ें- DDA के 169 फ्लैटों के लिए आए 2000 आवेदन, धड़ाधड़ हुए बुक; हरियाली बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने उठाया ये कदम

    शनिवार को दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से कम कह रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। एनसीआर के ज्यादातर शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स 50 से कम होने से हवा की गुणवत्ता स्वच्छ रही।