यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather: दिल्ली में कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, पढ़िए यूपी-बिहार में क्या है मौसम का हाल?
Delhi Weather News दिल्ली में आज भी स्मॉग और घने कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और ...और पढ़ें

HighLights
- सीजन में अब तक मंगलवार को रही सबसे ठंडी सुबह।
- आज मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है, यलो अलर्ट जारी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह मध्यम स्तर का या घना कोहरा होगा। इस वजह से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार यानी आज दिन में स्मॉग भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से मंगलवार को इस सीजन में अब तक सबसे ठंडी सुबह रही। रिज एरिया व लोडी रोड के आसपास के इलाकों में ठंड ज्यादा रही। लेकिन दिन में हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
वहीं, सुबह के वक्त घना कोहरा होने से सफदरजंग के पास न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रही। आईजीआई एयरपोर्ट के पास हल्का कोहरा होने से न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई।
कल कितना दर्ज किया गया तापमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है और पिछले दिन के मुकाबले 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य है और यह इस सीजन में अब सबसे कम है।
कहां सबसे काम था तापमान
रिज एरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पीतमपुरा में सबसे अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण सफदरजंग के पास रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक न्यूनतम दृश्यता 150 रही। इसके बाद दृश्यता बढ़कर 400 मीटर हुई।
खबरें और भी
वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट के पास तड़के तीन बजे से सुबह आठ बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही। शाम साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट के पास न्यूनतम दृश्यता बढ़कर 1100 मीटर हो गई। सुबह में पालम में घना कोहरा रहा।