Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में सबसे ठंडा रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिल्लीवालों को सर्दी से राहत मिलेगी या नहीं

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 12:45 PM (IST)

    न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के बीच अब सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी दर्ज की गई। आलम यह है कि लगातार चौथे दिन राजधानी का न्यूनतम तापमा ...और पढ़ें

    दिल्ली में सबसे ठंडा रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिल्लीवालों को सर्दी से राहत मिलेगी या नहीं
    दिल्ली में सबसे ठंडा रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिल्लीवालों को सर्दी से राहत मिलेगी या नहीं

    HighLights

    1. अब सोमवार की सुबह रही इस सीजन की सबसे ठंडी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के बीच अब सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी दर्ज की गई। वहीं, आज मंगलवार को सुबह 5:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    आलम यह है कि लगातार चौथे दिन राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

    दिल्ली में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड बनी हुई है। आसमान साफ रहने के चलते रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। अलबत्ता, दिनभर धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

    सीजन में सबसे कम दर्ज हुआ तापमान

    सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है और यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम है। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 43 प्रतिशत तक रहा।

    खबरें और भी

    कहां दर्ज हुआ सबसे कम और अधिक तापमान

    सोमवार को लोधी रोड की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, जाफरपुर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    सुबह में कोहरे की दृश्यता में होने लगा सुधार

    वहीं, रविवार की तुलना में सोमवार को कोहरे की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला। सुबह तीन बजे के बाद घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर गिरकर शून्य मीटर तक आ गया था। लेकिन, सुबह छह बजे के बाद से ही इसमें सुधार होने लगा। धूप निकलने के बाद तो दृश्यता का स्तर लगभग सामान्य हो गया।

    मौसम विभाग ने अनुसार, मंगलवार सुबह भी घना कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं शीतलहर वाली स्थिति बन सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और चार डिग्री रहने की संभावना है।