विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड; येलो अलर्ट जारी

Published: Mon, 23 Dec 2024 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:36 AM (IST)

Weather Forecast Update दिल्ली-NCR के कई इलाकों में आज सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई है जिससे ठंड बढ़ सकती है। इस सप्ताह ...और पढ़ें

दिल्ली में सुबह कोहरे और बूंदाबांदी बीच जॉगिंग करता एक व्यक्ति। फोटो- जागरण
दिल्ली में सुबह कोहरे और बूंदाबांदी बीच जॉगिंग करता एक व्यक्ति। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में इस सप्ताह भर बारिश का रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
  2. रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री रहा अधिक

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं मंगलवार से न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह स्मॉग के साथ-साथ हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त बहुत हल्की वर्षा की भी संभावना है। इस वजह से ठंड बढ़ेगी।

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है और कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है।

मध्यम स्तर का कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से 500 मीटर तक न्यूनतम दृश्यता रहती है। अधिकतम कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 50 से 200 मीटर होती है।

इस सप्ताह में कई बार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर की रात एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार व शनिवार को भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी में सुबह इलाकों में हल्का व कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा रहा। सुबह में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दिल्ली में कल कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य है। सफदरजंग के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण सुबह सात से साढ़े सात के बीच न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर रही।

आईजीआई एयरपोर्ट के पास सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही। इसके बाद कोहरा धीरे-धीरे कम होने से न्यूनतम दृश्यता में सुधार हुई।

400 पार पहुंचा AQI, आज थोड़ा सुधार की संभावना

राजधानी में एक दिन की थोड़ी राहत के बाद रविवार को प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। इस वजह से रविवार को एयर इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया। इससे रविवार को हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही।

इसका कारण समाग के साथ-साथ पिछले दिन के मुकाबले हवा की गति ज्यादा कम होना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार सुबह हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने से एयर इंडेक्स में थोड़ा सुधार हो सकता है। इससे सोमवार सहित तीन दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। 

सोर्स-

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

https://mausam.imd.gov.in/

यहां देखें ताजा एक्यूआई

https://www.aqi.in/in/dashboard/india/uttar-pradesh/ghaziabad

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।