Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: मौसम ने फिर बदली करवट, दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया अपडेट

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 06:00 AM (IST)

    राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इस वजह से मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। साथ ही आकाश में बादल होने के कारण पिछले द ...और पढ़ें

    मौसम ने फिर बदली करवट, जारी रहेगी बारिश।
    मौसम ने फिर बदली करवट, जारी रहेगी बारिश।

    HighLights

    1. दिल्ली में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुई हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इस वजह से मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। साथ ही आकाश में बादल होने के कारण पिछले दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन आकाश साफ रहेगा। इसके बाद एक और दो मार्च मार्च को दोबारा दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। दो मार्च को 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है।

    कहां कितनी बारिश हुई

    मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में साढ़े पांच बजे के बाद सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज एरिया सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज हुई। पीतमपुरा में सबसे अधिक एक मिलीमीटर, रिज एरिया में 0.6 मिलीमीटर, नरेला व पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    कितना दर्ज किया गया तापमान

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य है।

    एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को दिल्ली में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    खबरें और भी