यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखा, गिरा पारा और बढ़ी ठंड; जानिए आज के मौसम का हाल
Delhi Weather Forecast Update दिल्ली में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिख रहा है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 21.6 डि ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Update: मौसम विभग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह स्मॉग एवं धुंध रहने की संभावना है। रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी में नजर आ रह है। सोमवार को न केवल सर्दियों के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बल्कि दिल्ली वासियों को ठिठुरन का भी एहसास हुआ। आने वाले दिनों में ठंडक व ठिठुरन बढ़ने एवं तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
सोमवार को कितना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन में अभी तक का सबसे कम है। आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कल कहां सबसे कम रहा तापमान
पालम में यह 19.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री रहा। आयानगर में यह और भी कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 65 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।