Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Today: दिल्ली में 4.9 डिग्री तक लुढ़का पारा, सीजन की सबसे ठंडी रही शुक्रवार की सुबह; 18 के बाद कहर बरपाएगी सर्दी

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 10:29 AM (GMT+05:30)

    Delhi Temperature today दिल्ली में बीते कुछ दिनों से ठंड का कहर बरकरार है। शुक्रवार को भी सर्दी का यही सितम जारी है और आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी ...और पढ़ें

    दिल्ली में शुक्रवार की सुबह रही सबसे ठंडी। फाइल फोटो
    दिल्ली में शुक्रवार की सुबह रही सबसे ठंडी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Temperature Today: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से ठंड का कहर बरकरार है। शुक्रवार को भी सर्दी का यही सितम जारी है और आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज हुई है।

    शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम दर्ज तापमान है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

    वहीं आज सुबह 8.30 बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 800 मीटर मापी गई, जो बीते कुछ दिनों से ज्यादा है।

    18 के बाद बदलेगा मौसम

    राष्ट्रीय राजधानी में 18 के बाद और तेजी से ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक आ जाएगा। वहीं 21 तारीख के बाद और क्रिसमस से पहले वर्षा होने की भी संभावना है।

    स्काईमेट वेदर के अनुसार महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में सर्दी जोर पकड़ सकती है। उधर न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आने से अब बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली में अभी तक की सबसे ठंडी दर्ज की गई।

    न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम है। दूसरी तरफ सुबह सात बजे पालम और सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सिर्फ 600 मीटर तक रह गया।

    सप्ताह भर रहेगा ऐसा मौसम

    अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 35 प्रतिशत तक रहा।

    सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री की दृष्टि से मुंगेशपुर जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री के लिहाज से पालम और मयूर विहार सबसे ठंडे इलाके रहे।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    कमोबेश ऐसा ही मौसम सप्ताह भर बना रहेगा। सुबह के बाद धीरे धीरे दिन की ठंडक में भी इजाफा होगा।