Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Updates: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 06:00 AM (IST)

    अगले हफ्ते राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है। तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने और दोपहर में ...और पढ़ें

    दिल्ली में अगले हफ़्ते बढ़ेगी गर्मी, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
    दिल्ली में अगले हफ़्ते बढ़ेगी गर्मी, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    HighLights

    1. शनिवार को 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
    2. बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
    3. दोनों दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे, तेज हवा भी चलेगी

    राज्य ब्यूरो, दिल्ली। राजधानी में शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से गर्मी थोड़ी कम रही लेकिन आसमान साफ रहने और दोपहर में तेज धूप निकलने से अगले सप्ताह गर्मी बढ़ सकती है। इस वजह से अगले सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था।

    दो दिन बादल छाए रहने की संभावना

    रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। इस वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस वजह से गर्मी बढ़ सकती है लेकिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से दोनों दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे और उस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।

    दिल्ली में आज खराब श्रेणी में रह सकती है हवा की गुणवत्ता

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 161 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही लेकिन स्थानीय कारणों से रविवार को एयर इंडेक्स 200 से अधिक पहुंच सकता है। इस वजह से रविवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। इसके बाद सोमवार को एयर इंडेक्स में सुधार होने से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है।

    खबरें और भी

    एनसीआर में एयर इंडेक्स का हाल

    सीपीसीबी के अनुसार फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 88 व ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 96 रहा। इस वजह से इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। गाजियाबाद व गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। इस वजह से इन दोनों शहरों में एयर इंडेक्स क्रमश: 257 व 202 रहा। नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 114 रहा।

    यह भी पढ़ेंः जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में CJI ने किया कमेटी का गठन, जांच पूरी होने तक नहीं कर सकेंगे काम