Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: राहत के दिन बीते, आज से करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना; 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    Updated: Mon, 12 May 2025 06:55 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिली राहत के बाद दिल्ली में फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जिससे लोगों को तेज ...और पढ़ें

    आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री तक जाएगा तापमान।
    आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री तक जाएगा तापमान।

    HighLights

    1. सोमवार से राजधानी में दोबारा गर्मी बढ़ने लगेगी
    2. सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ सहित अन्य मौसमी कारकों के असर से मिल रही राहत का दौर अब खत्म हो गया है। सोमवार से राजधानी में दोबारा गर्मी बढ़ने लगेगी। हालांकि लू अभी नहीं चलेगी, लेकिन तापमान एक दो दिन में ही 40 डिग्री पार हो जाएगा। इस दौरान तेज धूप भी परेशान करेगी।

    उधर रविवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी और दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 37.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 90 से 33 प्रतिशत रहा।

    कहीं कहीं हल्की वर्षा और बूंदाबांदी भी देखने को मिली

    सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिज में जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री मयूर विहार में दर्ज किया गया। देर शाम साढ़े आठ बजे के आसपास विभिन्न इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। कहीं कहीं हल्की वर्षा और बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

    मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 35 किमी तक भी जा सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    खबरें और भी

    वायु गुणवत्ता में लगातार छठे दिन सुधार बरकरार

    मौसमी परिस्थितियों के चलते वायु गुणवत्ता में लगातार छठे दिन भी सुधार बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 158 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पूर्व शनिवार को यह 189 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 31 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी यही स्थिति है। हाल फिलहाल इसके मध्यम श्रेणी में ही बने रहने के आसार हैं।

    यह भी पढे़ं- Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज हवाएं; गर्मी से मिली राहत