Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: अगले छह दिनों तक रोज बारिश के आसार, 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान; पढ़ें IMD का नया अपडेट

    Updated: Sun, 18 May 2025 09:18 PM (IST)

    दिल्ली में अगले छह दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार लू चलने की संभाव ...और पढ़ें

    अगले छह दिन रोज वर्षा के आसार, 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान।
    अगले छह दिन रोज वर्षा के आसार, 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान।

    HighLights

    1. अगले छह दिन बारिश के आसार
    2. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे
    3. तेज हवाओं के साथ गरज की संभावना

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार चौंका रहा मई माह का मौसम आने वाले दिनों में भी हैरान करता रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिन यानी 24 मई तक रोजाना ही राजधानी में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा। यानी लू चलने की हाल फिलहाल कोई संभावना नहीं है। अलबत्ता, उमस में वृद्धि होने से गर्मी तब भी परेशान करती रहेगी।

    इस बीच रविवार को भी मौसम खासा गर्म रहा। दिन भर आसमान साफ रहा और खासी तीखी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 26 प्रतिशत दर्ज हुआ। 43.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ पालम एवं 28.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पीतमपुरा दिल्ली के सर्वाधिक गर्म इलाके रहे।

    सोमवार को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किमी तक जा सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कमोबेश पूरे सप्ताह दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।