Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सामान्य से ज्यादा रहा तापमान, बारिश के भी बन रहे हैं आसार

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 07:19 AM (IST)

    दिल्ली में दूसरे दिन भी गर्मी का एहसास बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान ...और पढ़ें

    दिल्लीवासियों को ठंड में मिल रही गर्माहट, तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर
    दिल्लीवासियों को ठंड में मिल रही गर्माहट, तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर

    HighLights

    1. बुधवार से मौसम में फिर बदलाव के आसार
    2. हल्की वर्षा के बाद होगी तापमान में गिरावट

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को दूसरे दिन भी दिल्ली के मौसम में गर्माहट का एहसास बना रहा। चटक धूप के बीच अधिकतम तापमान लगभग पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्माहट का एहसास हुआ तथा गर्म कपड़े भी नहीं सुहाए।

    मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। फिर बुधवार व बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके असर से तापमान में भी वापस गिरावट आएगी।

    सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री अधिक 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 98 से 47 रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री लोधी रोड पर जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री पीतमपुरा में रिकॉर्ड किया गया।

    सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार

    मौसम विज्ञानी सर्दी में गर्मी के इस एहसास की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की दिशा बदलना ही बता रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह के समय ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। कहीं कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की वर्षा हो सकती है। तब तापमान में फिर से गिरावट आने लगेगी। ठिठुरन भरी ठंड भी महसूस होगी।

    खबरें और भी

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

    सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रिकार्ड की गई। सीपीसीबी के मुताबिक राजधानी का एक्यूआइ 314 दर्ज हुआ। एक दिन पूर्व सोमवार को यह 368 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 54 अंकों की गिरावट आई है। एनसीआर के शहरों में भी कहीं खराब और कहीं बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआइ दर्ज किया गया।

    सोमवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर सीपीसीबी आइक्यू एयर
    दिल्ली 314 266
    गुरुग्राम 240 197
    गाजियाबाद 186 181
    फरीदाबाद 242 183
    ग्रेटर नोएडा 190 164
    नोएडा 177  179

    यह भी पढ़ेंः एक्शन में दिल्ली पुलिस, चुनाव से पहले पकड़े गए 14,183 लोग; राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई