Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी जीरो; IGI एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:23 AM (IST)

    घने कोहरे का विमान सेवाओं पर जबरदस्त असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरे विमान उड़ान का इंतजार कर रहे। कई विमान उड़ान के इंतजार में दो से त ...और पढ़ें

    Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर
    Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

    HighLights

    1. घने कोहरे ने कम की रेलवे की रफ्तार
    2. दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार सुबह वातावरण में चारों तरफ घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे सड़क से रेलवे और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घने कोहरे के कारण आज सुबह पांच बजे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी का स्तर शून्य हो गया, इससे कई फ्लाइट्स की उड़ान के समय में देरी हुई है।

    7 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट 

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मौसम के कारण 4.30 बजे से 7.30 बजे के बीच 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। इसमें से छह को जयपुर और एक को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। विस्तारा की दिल्ली से पुणे की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई है।

    वहीं, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का सितम भी जारी है। रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आरके पुरम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को, शहर का कोल्ड डे की स्थित बनी थी। इस बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और केवल फॉग लाइट के साथ गाड़ी चलाने की जरूरत है।

    जानकारी के अनुसार, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा है और आज 02:30 बजे IST के बाद से दृश्यता 0 मीटर है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। बता दें कि रविवार को घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई थी।

    बेखरों ने ली रैन बसेरों की शरण

    इस बीच, सड़कों पर मौजूद लोगों के साथ-साथ बेघर लोगों ने भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति के बीच रैन बसेरों में शरण ली।

    बता दें कि दिल्ली में रैन बसेरों का उद्देश्य उन बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करना है, जो सड़कों पर रहते हैं और ठंड में उनके पास जाने के लिए और कोई जगह नहीं है। आश्रय स्थल में रहने वालों को कंबल, बिस्तर, गर्म पानी और भोजन देने का प्रावधान है।

    खबरें और भी

    सड़कों पर सावधानी से चलाएं वाहन

    दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर राजधानी में 14 जनवरी को घने से बहुत घने कोहरे और 15 और 16 जनवरी 2024 को घने कोहरे को लेकर सलाह जारी की थी। पुलिस ने लोगों से कोहरे में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।

    क्या होता है कोहरा?

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा मदन खीचड़ ने बताया की जब आर्द्र हवा ऊपर उठकर ठंडी होती है तब जलवाष्प संघनित होकर जल की सूक्ष्म बूंदें बनाती है। कभी-कभी अनुकूल परिस्थितियों में हवा के बिना ऊपर उठे ही जलवाष्प जल की नन्हीं बूंदों में बदल जाती है तब हम इसे कोहरा कहते हैं। तकनीकी रूप से बूंदों के रूप में संघनित जलवाष्प के बादल को कोहरा कहा जाता है।